देश

Himachal Political Crisis: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच स्पीकर का बड़ा एक्शन, हंगामे के बीच BJP के 15 विधायक संस्पेंड

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2024, 12:46 PM IST

Himachal Political crisis: हिमाचल में कांग्रेस के अंदर उठापटक जारी है। राज्यसभा चुनाव के दौरान 6 विधायक सीधे बगावत कर चुके हैं, अब विक्रमादित्य सिंह ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है।

Image

हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने 15 बीजेपी विधायकों को किया सस्पेंड (फाइल फोटो)

Himachal Political crisis: हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार को विधानसभा में बड़ा एक्शन हुआ है। आज जैसे ही सत्र शुरू हुआ, बीजेपी विधायकों ने हंगमा शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने बीजेपी के 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया।

स्पीकर ने किस-किस के किया सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित भाजपा के 15 विधायकों को निलंबित कर सदन को स्थगित कर दिया। इन 15 भाजपा विधायकों में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर सिंह गांधी शामिल हैं।

विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। कांग्रेस विधायक की घोषणा से पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं।

बागी विधायक पहुंचे विधानसभा

कांग्रेस के 6 बागी विधायक हरियाणा से शिमला पहुंच गए हैं। ये हेलीकॉप्टर के जरिए पंचकूला से शिमला पहुंचा। शिमला पहुंचने के बाद जब यह विधानसभा पहुंचे तो वहां गेट पर बागी विधायकों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद हल्का संघर्ष देखने को मिला। हालांकि बाद में बागी विधायक विधानसभा के अंदर जाने में कामयाब रहे।

सदन में धरना

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अदंर निलंबित किए गए बीजेपी के विधायक धरने पर बैठ गए हैं। जहां मार्शल उन्हें हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान धक्का मुक्की भी देखने को मिली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मार्शल्स को हाथ ना लगाने की चेतावनी दी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article