देश

Himachal Election 2022: जानें इस बार चुनाव आयोग ने क्या की है तैयारी, बुजुर्ग वोटरों के लिए होगी 'खास व्यवस्था'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:58 PM IST

Himachal Election 2022: नई दिल्ली में विज्ञान भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल में चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर, 2022 को घोषित किए जाएंगे। वहीं मतदान 12 नवंबर को होगा। इस चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

Image

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

Photo : ANI

Himachal Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। 12 नवंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को काउंटिंग होगी। तारीखों की घोषणा के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस चुनाव में सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर में होंगे। चुनाव आयोग उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी देने के लिए केवाईसी (नो योर कंडिडेट) एप उपलब्ध कराएगा। इसके जरिए मतदाता अपने उम्मीदवार के वित्तीय, शैक्षिक एवं आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी पा सकेंगे।

इस चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कुमार ने कहा-

  • चुनाव के दौरान सारी सीमाएं सील होंगी
  • फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न दें
  • कोविड प्रोटोकॉल के तहत होंगे चुनाव
  • नामांकन तक नए वोटर जोड़े जाएंगे
  • 80 साल के ऊपर के मतदाता घर से वोट कर सकेंगे
  • कुछ बूथ की कमान महिलाओं के हाथ में होगी
  • शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक कैश वैन नहीं चलेंगी
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन के वितरण के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस है। हवाईअड्डों पर कड़ी नजर रहेगी ताकि कोई भी अनिर्धारित उड़ान संचालित न हो। चुनाव आयोग ने कहा कि हिमाचल में 55 लाख से अधिक लोग मतदान करने के योग्य हैं, जिनमें से 1.86 लाख लोग पहली बार मतदान करने वाले हैं।राज्य में 1.22 लाख वोटर 80 वर्ष से अधिक की आयु के हैं। कुल 7,881 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 142 पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित और 37 विकलांग व्यक्तियों द्वारा प्रबंधित रहेंगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा हिमाचल में चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर, 2022 को घोषित किए जाएंगे। आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। हिमाचल में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होगी और 25 अक्टूबर तक चलेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article