देश

Ebola Alert: देश में ईबोला को लेकर हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की

Ebola Alert in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईबोला वायरस की रोकथाम और निगरानी व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Image

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तैयारियों की बड़ी समीक्षा बैठक की

Ebola Alert in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईबोला वायरस की रोकथाम और निगरानी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जेपी नड्डा के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न मंत्रालयों और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और सीमाई प्रवेश बिंदुओं पर ईबोला स्क्रीनिंग व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क और मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

ICMR और NCDC को ट्रैक, टेस्ट और निगरानी के लिए हर समय पूरी तैयारी बनाए रखने को कहा गया। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि भारत में अभी तक ईबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

WHO ने ईबोला को PHEIC (Public Health Emergency of International Concern) घोषित किया है, जबकि Africa CDC ने इसे PHECS (Public Health Emergency of Continental Security) करार दिया है। केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग जारी है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी

इससे पहले आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने रविवार को कहा कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला वायरस के प्रसार और बढ़ती मौतों को देखते हुए राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है और एहतियाती उपाय शुरू किए गए हैं।मंत्री ने कहा कि एहतियाती उपायों में प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की चिकित्सा जांच और राज्य में किसी भी संभावित संक्रमण को रोकने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को मजबूत करना शामिल है।

कहा- 'सरकार हाई अलर्ट पर है, आवश्यक एहतियाती उपाय शुरू कर दिए गए हैं, और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इबोला के संबंध में किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।' मंत्री ने उल्लेख किया कि कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे देशों में इबोला के मामले और मौतें दर्ज की जा रही हैं, और कहा कि आंध्र प्रदेश केंद्र एवं अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा जारी सलाह, दिशानिर्देशों और सिफारिशों के अनुरूप कार्य कर रहा है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह