देश

खुफिया इनपुट के बाद अयोध्या में आज हाईअलर्ट, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 01:59 PM IST

High Alert in Ayodhya: 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान देश-विदेश के वीवीआईपी अयोध्या में मौजूद रहेंगे। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आतंकियों के निशाने पर अक्षरधाम मंदिर और अयोध्या का राम मंदिर है।

Image

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर

Photo : Twitter

High Alert in Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। इसको लेकर खुफिया एजेंसियों की ओर से इनपुट जारी किया गया है, जिसके बाद पुलिस हाईअलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के मुताबिक, खुफिया इनपुट में कहा गया है कि आज (6 दिसंबर) को अयोध्या में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। बता दें, 6 दिसंबर को ही विवादित ढांचा ध्वस्त किया गया था।

खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी इनपुट के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है और राम मंदिर के आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है। पुलिस के आला अधिकारी खुद लगातार राउंड कर रहे हैं। बता दें, 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश के कई वीवीआईपी यहां मौजूद रहेंगे, ऐसे में इस तरह के इनपुट ने राज्य पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।

ISI के स्लीपर मॉड्यूल में हुआ खुलासा

बता दें, बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI के स्लीपर मॉड्यूल का खुलासा किया गया था। पुलिस ने यूपी और दिल्ली से आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उसने हुई पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से अक्षरधाम मंदिर और राम मंदिर को टारगेट करने का टास्क मिला था। दिल्ली पुलिस ने यह इनपुट यूपी पुलिस के साथ भी साझा किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकियों का हैंडलर आतंकी फरहतुल्ला गोरी है, जो भारत से फरार होकर पाकिस्तान में छिपा हुआ है। वह गुजरात में अक्षरधाम मंदिर में हमले का मास्टरमाइंड भी था, साथ ही 2002 में उसने ही हैदराबाद के एसटीएफ ऑफिस में सुसाइड अटैक करवाया था।

22 जनवरी को होनी है प्राण प्रतिष्ठा

बता दें, अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप के विग्रह को स्थापित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वीवीआईपी और साधु-संत अयोध्या में मौजूद रहेंगे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार अनुष्ठान 15 जनवरी से शुरू होगा 24 जनवरी तक चलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article