देश

रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर बोलीं हेमा मालिनी, कह दी ये बात-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 4, 2024, 11:47 PM IST

Hema Malini Reaction On Surjewala: कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी को लेकर विवादित टिप्पणी की है इसे लेकर हेमा मालिनी ने प्रतिक्रिया दी।

Image

मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी

Hema Malini Reaction On Surjewala: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ विवादित बयान देने का मामला गरमाता नजर आ रहा है। सुरजेवाला के इस बयान को लेकर अब बीजेपी के नेता हमलावर हैं वहीं हेमा मालिनी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

हेमा मालिनी ने कहा कि वे केवल फेमस लोगों को ही टारगेट करते हैं क्योंकि जो लोग फेमस नहीं है उन्हें टारगेट करने से उन्हें कुछ फायदा नहीं होगा। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को पीएम मोदी से महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।

सुरजेवाला ने हेमा मालिनी को लेकर क्या कहा?

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का एक वीडियो शेयर किया। इसमें सुरजेवाला ने कहा कि हम लोगों को विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं ताकि जनता की आवाज संसद में उठा सकें। 'कोई हेमा मालिनी तो है नहीं….. कोई फिल्म स्टार तो हैं नहीं। हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं क्योंकि धर्मेन्द्र के यहां शादी कर रखी है जो बहू हैं हमारी'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article