देश

Helicopter Crash: केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मरने वालों में तीन गुजरात और तीन चेन्नई के, ये हैं नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 04:39 PM IST

Kedarnath Helicopter Crash dead persons name: केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है, मृतकों के नाम और उनके निवास स्थान की पहचान हो गई है।

Image

हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • हादसे में पायलट की भी मौत हुई है जो मुंबई के रहने वाले थे
  • इसमें 3 मृतक चेन्नई के हैं तो तीन गुजरात के हैं
  • ये हादसा कोहरे की वजह से सामने आया


उत्तराखंड के केदारनाथ से मंगलवार को बड़े हादसे की खबर सामने आई जब गरुण चट्टी के पास निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई है। क्रैश हेलिकॉप्टर आर्यन हेली कम्पनी का बताया जा रहा है वहीं हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 लोग गुजरात के हैं तो वहीं तीन लोग चेन्नई के हैं, हादसे में पायलट की भी मौत हुई है, मृतकों के नाम ये हैं- 1-पायलट अनिल सिंह 57 साल मुंबई निवासी, 2- श्रीमती उर्मी बराड 30 साल भावनगर गुजरात, 3-श्रीमती कृति बराड 25 साल, भावनगर गुजरात, 4-श्रीमती पूर्वा रामनुज 26 साल, भावनगर गुजरात, 5-श्रीमती सुजाता 56 साल, अन्ना नगर चेन्नई, 6-श्रीमती कला 50 साल, अन्ना नगर चेन्नई, 7-श्री प्रेमकुमार, 63 साल, अन्ना नगर चेन्नई हैं।

गौर हो कि ये हादसा कोहरे की वजह से सामने आया है जिसके चलते राहत और बचावकेदारनाथ धाम में लगे कोहरे की वजह से राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी और गरुणचट्टी के पास हादसे का शिकार हो गया, उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद गरुड़चट्टी के पास वह क्रैश हो गया। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम नुकसान की भयावहता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित