देश

Hekani Jakhalu : नगालैंड में बना इतिहास, हेकानी जखालू बनीं पहली महिला विधायक

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 2, 2023, 03:06 PM IST

Hekani Jakhalu : नगालैंड में हेकानी जखालू ने इतिहास रचा है। नगालैंड राज्य बनने के बाद विधानसभा चुनाव जीतने वाली वह पहली महिला बन गई हैं। नगालैंड 1963 में राज्य बना था और इसके बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बन सकी थी।

Image

नगालैंड की पहली महिला विधायक बनीं हेकानी जखालू।

Hekani Jakhalu : नगालैंड में हेकानी जखालू ने इतिहास रचा है। नगालैंड राज्य बनने के बाद विधानसभा चुनाव जीतने वाली वह पहली महिला बन गई हैं। नगालैंड 1963 में राज्य बना था और इसके बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बन सकी थी। हेकानी दीमापुर III निर्वाचन सीट से विजयी हुई हैं। इस सीट पर वह नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की उम्मीदवार थीं। हेकानी ने इस सीट पर एलजेपी के अजहेतो झिमोमी को 1536 वोटों से हराया। 47 वर्षीया हेकानी ने सैन फ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली है।

विधायक बनने वाली दूसरी महिला हो सकती हैं क्रुसे

नगालैंड में दूसरी महिला सल्हौतुओनुओ क्रुसे भी चुनाव जीत सकती हैं। एनडीपीपी की उम्मीदवार पश्चिमी अंगामी सीट से आगे चल रही हैं। इस राज्य में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी कर रहा है। यह गठबंधन तीन सीटें जीत चुका है और 35 से ज्यादा सीटों पर वह आगे चल रहा है। नगालैंड में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 31 है।

चुनाव मैदान में चार महिलाएं

सीएम नेफियू रियो की अगुवाई वाला एनडीपीपी साल 2018 से भाजपा के साथ गठबंधन में है। बीते विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन ने 30 सीटें जीती थीं। खास बात यह कि नगालैंड के वर्ष 1963 में राज्य बनने के बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बन सकी। ऐसे में सबकी नजरें चार महिलाओं-कांग्रेस की रोजी थॉमसन, एनडीपीपी की हेखानी जाखालु और सल्हौतुओनुओ क्रूस तथा भाजपा के काहुली सेमा पर टिकी हैं।

83 प्रतिशत से अधिक मतदान

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 83 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया और मतदान मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहा। नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर उम्मीदवार चुनाव लड़ा है। जुनहेबोटो जिले में अकुलुतो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक कझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत गए।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article