देश

बारिश का कहर: महज 3 सेकंड में मकान नदी के बहाव में बह गया, हैरान कर देगा Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 11, 2023, 10:30 PM IST

उत्तराखण्ड के धारचूला में नदी के तेज बहाव में एक मकान बह गया। इसके अलावा नदी किनारे की जमीन भी भूकटाव के कारण भूस्खलन की भेंट चढ़ गई।

उत्तराखंड के कई जिलों में जहां बारिश से नदिया उफान पर हैं, पिथौरागढ़ के धारचूला में नदी में अचानक इतना पानी बढ़ गया कि यहां खोतीला में नदी किनारा बना एक मकान केवल तीन सेकंड के अंदर ही नदी के बहाव में बह गया, इस घटना का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के खोतिला गांव में काली नदी में पानी की अत्यधिक मात्रा होने से कारण भूकटाव होने लगा है। इस भूकटाव के चलते काली नदी किनारे बसा एक मकान भूस्खलन की जद में आकर ताश के पत्तों की तरह बह गया।

वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगोंने इस घटना का वीडियो बना लिया। गनीमत ये रही कि प्रशासन की मुस्तैदी के चलते इस क्षेत्र को खतरनाक क्षेत्र घोषित कर मकान में रहने वालों को हटा दिया गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article