देश

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन: साइप्रस से भारत डिपोर्ट हुआ दिनेश उर्फ मिट्टू

हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संगठित अपराध के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात 'काला खैरामपुर' और 'हिमांशु भाऊ' गैंग के सक्रिय सहयोगी दिनेश उर्फ मिट्टू को साइप्रस (Cyprus) से भारत वापस डिपोर्ट करा लिया है। भारत से फरार होकर साइप्रस में छिपा दिनेश वहीं से डिजिटल माध्यमों के जरिए हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में व्यापारियों से रंगदारी वसूलने, अवैध 'डब्बा कॉलिंग' नेटवर्क चलाने और गैंग के लिए नए लड़कों की भर्ती करने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Image

गैंगस्टर दिनेश उर्फ मिट्टू साइप्रस से डिपोर्ट। AI IMAGE

हरियाणा में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुख्यात 'काला खैरामपुर' और 'हिंमाशु भाऊ' गैंग के बेहद करीबी और सक्रिय सहयोगी दिनेश उर्फ मिट्टू को यूरोपीय देश साइप्रस से भारत वापस डिपोर्ट कराने में कामयाबी हासिल की है।

साइप्रस में छिपा हुआ था मिट्टू

आरोपी दिनेश लंबे समय से भारत से फरार होकर साइप्रस में छिपा हुआ था और वहीं से इंटरनेट व डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के व्यापारियों से रंगदारी (Extortion) वसूलने, अवैध 'डब्बा कॉलिंग' नेटवर्क संचालित करने तथा गैंग के लिए नए लड़कों की भर्ती करने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

फरार अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने की दिशा में साल 2026 में हरियाणा एसटीएफ द्वारा की गई यह 11वीं सफल डिपोर्टेशन और प्रत्यर्पण कार्रवाई है, जिसने विदेशों में बैठकर नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों की कमर तोड़ दी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!