Tennis Player Radhika Yadav: गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां स्टेट लेवल की नामी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को उनके सगे पिता ने गोली मार दी। राधिका, जो अपनी खेल प्रतिभा और मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन करने वाली 25 वर्षीय खिलाड़ी थीं, दोपहर करीब 12 बजे अपने ही घर में इस भयावह घटना की शिकार हुईं।
पिता ने राधिका यादव को मारी तीन गोली
राधिका यादव, जो टेनिस में राज्य स्तर पर अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती थीं, अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहती थीं, जहां यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि अचानक उनके पिता ने रिवाल्वर निकालकर राधिका पर तीन गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में राधिका को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राधिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।
