Gujarat Local Body Election Result 2026: गुजरात के 2026 स्थानीय निकाय चुनावों के लिए लगभग 9,200 सीटों पर का चुनाव परिणान आ गए हैं। 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों से वार्ड-वार और जिला-वार परिणाम घोषित हो गए हैं। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और गांधीनगर जैसे प्रमुख निगमों में भाजपा, कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी को भी इस चुनाव परिणाम ने झटका दिया है।
गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। राज्य के सभी 15 नगर निगमों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। इन चुनावों में नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायत की हजारों सीटों पर मतदान हुआ था। करीब 4 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इसे राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक माना जा रहा है। अगर प्रमुख शहरों की बात करें, तो अहमदाबाद नगर निगम में बीजेपी ने 192 में से 158 सीटें जीतकर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।
वहीं राजकोट में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जहां 72 में से 65 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिलीं, जबकि आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। मोरबी नगर निगम में तो बीजेपी ने सभी 52 सीटों पर जीत हासिल कर पूरी तरह से विपक्ष को पीछे छोड़ दिया।
जानिए अपडेट -
- बीजेपी सबसे आगे - गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की शुरुआती मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना ली है और अब तक 9,200 से अधिक सीटों में से 2,531 सीटों पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 385 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों और आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सहित अन्य दलों ने 169 सीटें जीती हैं। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, भाजपा तालुका पंचायतों में 1,165 सीटों, जिला पंचायतों में 251, नगरपालिकाओं में 825 और नगर निगमों में 290 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने तालुका पंचायतों में 235 सीटें, जिला पंचायतों में 23, नगरपालिकाओं में 118 और नगर निगमों में 8 सीटें हासिल की हैं। सूरत नगर निगम चुनाव: भाजपा ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की, वार्ड 16 और 26 में पूरी पैनल विजयी
सूरत नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कई वार्डों में बढ़त बनाते हुए 13 वार्डों पर कब्जा किया है। वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 26 (गोडादरा-डिंडोली) में भाजपा की पूरी पैनल विजयी रही। वार्ड नंबर 16 में विपक्ष के नेता पायल साकरिया को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर 16 में भाजपा के उम्मीदवार संगीता परमार, रीटा पटोलिया, विक्रम देगामा और जगदीश सुतरिया ने जीत हासिल की। इसी वार्ड से सूरत नगर निगम के विपक्ष के नेता पायल साकरिया को पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं, वार्ड नंबर 26 (गोडादरा-डिंडोली) में भी भाजपा की पूरी पैनल विजयी रही। चुनाव परिणामों में भाजपा ने कुल 13 वार्डों में जीत दर्ज की है, जिनमें वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 10, 14, 15, 16, 19, 21, 24 और 26 शामिल हैं।
कितना मतदान हुआ?
चुनाव आयोग के अनुसार, 26 अप्रैल को हुए मतदान के बाद सभी 15 नगर निगमों में अनुमानित 55.1% प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% मतदान हुआ।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर मतदान में भिन्नता के बावजूद, विभिन्न शहरों में मतदान से पहले ही 736 सीटों का फैसला निर्विरोध हो गया था। इन निर्विरोध जीतों से 2021 में निर्विरोध जीती गई 220 सीटों और 2015 में मात्र 37 सीटों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।अहमदाबाद में नगर निगम की 48 वार्डों में फैली 190 सीटों के लिए मतदान हुआ। 38 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया, जिनमें सैकड़ों उम्मीदवार मैदान में थे, जो शहरी चुनावी लड़ाई के व्यापक पैमाने को दर्शाता है।

BJP का परचम
आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी और अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार उतारे, वहीं भाजपा ने भी अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए चुनावी प्रयासों को तेज किया। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने की उम्मीद है, लेकिन कई क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभर रही है।
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर स्थानीय निकाय चुनावों के वोटों की गिनती के मद्देनजर, कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियों और रूट बदलने की घोषणा की है। निर्देश के अनुसार, दो मुख्य गिनती केंद्रों- नवरंगपुरा में गुजरात यूनिवर्सिटी के पास LD इंजीनियरिंग कॉलेज, और एलिसब्रिज में गुजरात कॉलेज कैंपस- के आस-पास गाड़ियों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि गिनती की प्रक्रिया के दौरान, बताए गए रास्तों से गुजरने वाली सभी गाड़ियों पर रोक रहेगी या उनके रूट बदल दिए जाएंगे। ये पाबंदियां 27-28 अप्रैल की आधी रात से लेकर 28-29 अप्रैल की आधी रात तक लागू रहेंगी।
