देश

अब गुजरात सरकार ने भी हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को किया टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद CM ने लिया फैसला

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सराहना की है। इस बीच, अब गुजरात सरकार ने भी इस फिल्म को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है।

Image

अब गुजरात में भी टैक्स फ्री हुई 'द साबरमती रिपोर्ट'

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

The Sabarmati Report: भाजपा शासित गुजरात की सरकार ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार रात एक सिनेमाघर में फिल्म को देखने के बाद यह निर्णय लिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि पटेल ने फिल्म की निर्माता एकता कपूर, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र, फिल्म अभिनेत्री रिद्धि डोगरा और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के साथ फिल्म देखी।

राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने फिल्म की प्रशंसा की है और इसे गुजरात में कर मुक्त कर दिया है। इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने फिल्म को कर-मुक्त घोषित कर दिया। फिल्म के कर मुक्त हो जाने से इसकी टिकट की कीमतें कम हो जाएंगी। गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में 27 फरवरी, 2002 को आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 लोग मारे गए थे। मृतकों में से अधिकतर कारसेवक थे। इस घटना के बाद राज्य में व्यापक दंगे भड़क उठे थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article