देश

Gujarat Fire: गुजरात में एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भंयकर आग, 4 लोग जिंदा जले; कई घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 20, 2023, 08:38 PM IST

Gujarat Fire: गुजरात में एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई है। इस आग में कुछ लोग जिंदा जल गए हैं तो कई घायल हो गए हैं। दमकल कर्मियों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आग बुझाने की कोशिशों में जुटी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि आसपास का इलाका धुओं से भर गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
  • आग में झुलसने से चार लोगों की मौत
  • पांच लोगों को बचाव कर्मियों ने सुरक्षित निकाला

Gujarat Fire: गुजरात के अरवल्ली जिले की एक फैक्ट्री में भयंकर आग लगने का मामला सामने आया है। जिसमें 4 लोगों के जिंदा जल जाने की खबर है। साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

पटाखा फैक्ट्री में आग

मिली जानकारी के अनुसार अरवल्ली जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में यह आग लगी है। जिसमें चार मजदूरों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। पांच मजदूरों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

वीडियो भी धुआं ही धुआं

इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद इलाके में धुआं ही धुआं दिख रहा है। साथ ही पटाखों के फूटने की आवाज भी सुनाई दे रही है।

आग बुझाने का प्रयास जारी

आग की सूचना मिलते ही दमकर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग को बुझाने का काम जारी है। साथ ही आग के अंदर फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए भी रेस्क्यू मिशन चलाया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी दिग्विजय सिंह गढ़वी ने कहा- "भयंकर आग लगने की सूचना मिलने के बाद हमारी स्टाफ टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए ऑपरेशन जारी है।"

बुलाई गई और मदद

स्थानीय दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि गांधीनगर और हिम्मतनगर नगरपालिकाओं की टीमों की मदद से बचाव अभियान चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि आग लगने से आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए अधिकारियों को यातायात अवरुद्ध करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article