देश

बंगाल की चुनावी व्यस्तता के बीच अमित शाह ने डाला वोट, कहा- लोकतंत्र के इस पर्व में ज्यादा से ज्यादा करें मतदान

Gujarat Local Body Polls: गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के लिए जारी मतदान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग रविवार को अपना वोट डाला।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग डाला वोट (फोटो साभार: @AmitShah)

Photo : Twitter

Gujarat Local Body Polls: गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के लिए जारी मतदान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग रविवार को अपना वोट डाला। इस दौरान, अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनलबेन शाह, बेटा जय शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अमित शाह ने जनता से की खास अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ''गुजरात में चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत अहमदाबाद नगर निगम (AMC) चुनाव में अपना वोट डाला। सभी क्षेत्रवासी लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।''

कहां हो रहा मतदान?

यह चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हो रहे हैं, जो राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।

अमित शाह, अपनी पत्नी सोनलबेन और बेटे जय शाह के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा उप खंड कार्यालय में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डालने पहुंचे। मतदान केंद्र के बाहर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्थानीय निकाय चुनाव में कुल 9,992 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है और 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए पात्र हैं।

कब आएंगे चुनावी परिणाम?

इस बार नौ नवगठित नगर निगमों नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। चुनाव संशोधित ओबीसी आरक्षण मानदंडों के तहत कराए जा रहे हैं, जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का व्यापक परिसीमन और पुनर्गठन करना पड़ा। सुरक्षा के मोर्चे पर त्रिस्तरीय बंदोबस्त किया गया है। सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं।मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित