Gujarat Cabinet Expansion: पीएम आवास पर पांच घंटे चली बैठक से गुजरात में हलचल बढ़ी, मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर आया अपडेट
- Reported by: हितेन विठलानीEdited by: Nitin Arora
- Updated Oct 14, 2025, 12:13 PM IST
गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा आज संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस मंत्रीमंडल का आकार मौजूदा मंत्रीमंडल से बड़ा होगा। नए मंत्रीमंडल में सौराष्ट्र से बड़े पाटीदार नेता का दबदबा दिखने को मिल सकता है।
सीएम भूपेन्द्र पटेल ने पीएम मोदी से की मुलाकात। (ANI)
Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात में आगामी दो से तीन दिन में मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। दिवाली से पहले ही गुजरात सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार होने जा रहा है। बीती रात प्रधानमंत्री आवास पर पांच घंटे चली बैठक के बाद गुजरात में हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और प्रदेश भाजपा महासचिव संगठन रत्नाकर ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। हालांकि बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई थी, लेकिन अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री और राज्य भाजपा नेतृत्व ने राज्य सरकार के विभागों में संभावित फेरबदल पर चर्चा की।
वहीं, गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा आज संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस मंत्रीमंडल का आकार मौजूदा मंत्रीमंडल से बड़ा होगा। नए मंत्रीमंडल में सौराष्ट्र से बड़े पाटीदार नेता का दबदबा दिखने को मिल सकता है। इसमें अहमदाबाद और कच्छ से ब्राह्मण समुदाय के चेहरे को शामिल किया जा सकता है।
पाटीदार समुदाय से बनाए जा सकते हैं 8 मंत्री
-5 कैबिनेट और 3 राज्य स्तरीय
OBC से बनाए जा सकते हैं 8 मंत्री
-4 कैबिनेट और 4 राज्य स्तरीय
संभावित मंत्रियों के नाम
उत्तर गुजरात
- सी.जे. चावड़ा (कांग्रेस से भाजपा में आए)
- शंकर चौधरी (मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष)
- अल्पेश ठाकोर
सौराष्ट्र
- अर्जुन मोढवाडिया (कांग्रेस से भाजपा में आए)
- जीतू वाघाणी
- जयेश रादडिया
- रीवाबा जड़ेजा
- डॉ. प्रद्युम्न वाजा
दक्षिण गुजरात
- संदीप देसाई
- गणपत वसावा
- नरेश पटेल
मध्य गुजरात
- मनीषा वकील
- रमेश कटारा
- जयद्रथसिंह परमार
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।