देश

'15 अगस्त को जो वादा किया वो निभाया', GST काउंसिल के फैसले पर PM मोदी ने जताई खुशी; बोले- आम आदमी का जीवन होगा आसान

जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। काउंसिल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अब सिर्फ दो स्लैब होंगे यानी 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। लग्जरी वस्तुओं जैसे तंबाकू, पान मसाला को 40 प्रतिशत स्लैब में रखा गया है। 12 और 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। काउंसिल के फैसले पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है।

Image

GST New Tax Slab: 22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें।(फोटो साभार: पीटीआई)

Photo : PTI

New Tax Slab: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में सरकार ने टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया। मोदी सरकार ने ऐलान किया है कि 22 सितंबर से देश में सिर्फ दो टैक्स स्लैब लागू होंगे यानी 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। हालांकि, लग्जरी प्रोडक्ट्स को 40 फीसदी स्लैब में रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जाहिर की खुशी

सरकार के इस फैसले के पर पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। स्वतंत्रता दिवस भाषण में जिन Next-Generation GST रिफॉर्म्स का जिक्र किया था, वे अब हकीकत बन गए हैं. पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने व्यापक GST दरों में कमी और प्रोसेस रिफॉर्म्स का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया था, जिसका मकसद आम नागरिकों के लिए जीवन आसान बनाना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री ने लिखा, 'खुशी है कि जीएसटी काउंसिल, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों शामिल हैं, ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव को सामूहिक रूप से मंजूरी दी है। इन प्रस्तावों के तहत GST दरों में कटौती और सुधार से आम जनता, किसानों, MSMEs, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को फायदा मिलेगा।'

उन्होंने कहा कि यह व्यापक सुधार नागरिकों का जीवन बेहतर करेंगे और खासकर छोटे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए Ease of Doing Business को आसान बनाएंगे।

आम आदमी के लिए लिया गया फैसला: निर्मला सीतारमण

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "ये सुधार आम आदमी को ध्यान में रखकर किए गए हैं। आम आदमी के दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर लगने वाले हर कर की कड़ी समीक्षा की गई है और ज्यादातर मामलों में दरों में भारी कमी आई है। श्रम प्रधान उद्योगों को अच्छा समर्थन दिया गया है। किसानों और कृषि क्षेत्र के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को भी लाभ होगा। अर्थव्यवस्था के प्रमुख चालकों को प्रमुखता दी जाएगी।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article