देश

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में, अज्ञात जगह पर चल रही पूछताछ

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें, देर रात फतुहा, हाजीपुर और बेउर जेल में छापेमारी के बाद पुलिस ने आज सुबह कई लोगों को लिया है हिरासत में लिया था।

Image

गोपाल खेमका हत्याकांंड मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड से जुड़े कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस किसी अज्ञात जगह पर सभी से पूछताछ कर रही है। पटना के एक बड़े अधिकारी ने की इसकी पुष्टि की है। बता दें, देर रात फतुहा, हाजीपुर और बेउर जेल में छापेमारी के बाद पुलिस ने आज सुबह कई लोगों को लिया है हिरासत में लिया था।

बेटे ने की पुलिस सुरक्षा की मांग

इस बीच व्यवसायी गोपाल खेमका के बेटे गौरव खेमका ने एक पिछली पारिवारिक त्रासदी और अपने जीवन के लिए डर का हवाला देते हुए अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। शनिवार को एफआईआर में दर्ज अपने बयान में गौरव ने बताया कि उसके भाई गुंजन खेमका की भी 2018 में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने लिखा कि इस घटना के बाद मैं और मेरा परिवार डरा हुआ है। हम सरकार और पुलिस से अनुरोध करते हैं कि हमें सुरक्षा मुहैया कराई जाए और हमारे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए। गौरव ने अपने बयान में घटना का जिक्र करते हुए बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता बांकीपुर क्लब गए थे। रात 11:20 बजे जब वह घर लौटे तो गेट पर पहले से ही इंतजार कर रहे हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर और बिल्डिंग के गार्ड द्वारा सतर्क किए जाने के बाद वे और उनकी पत्नी गेट पर पहुंचे। वहां उन्होंने गोपाल खेमका को खून से लथपथ पाया। गौरव ने बताया कि वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article