देश

Goa Night Club Fire: गोवा की अदालत ने सौरभ और गौरव लूथरा को 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा

छह दिसंबर को नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत के सिलसिले में थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दोनों भाइयों को दिल्ली से गोवा लाया गया था। उत्तरी गोवा के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें मापुसा की अदालत में पेश किया गया।

Image

5 दिन की पुलिस कस्टडी में लूथरा ब्रदर्स (PTI)

उत्तरी गोवा की एक अदालत ने बुधवार को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के सह-मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 6 दिसंबर को हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के सिलसिले में थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दोनों भाइयों को दिल्ली से गोवा लाया गया था। उत्तरी गोवा के जिला अस्पताल में दो बार स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। मापुसा की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा सरदेसाई ने दोनों भाइयों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

लूथरा भाईयों के लेकर एयरपोर्ट पहुंची पुलिस

गोवा पुलिस की एक टीम लूथरा भाइयों के साथ सुबह 10:45 बजे उत्तरी गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोपा पहुंची। दोनों को पहले सियोलिम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। बाद में उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने निर्देश दिया कि आरोपियों को दोबारा चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जाए। तदनुसार, दोनों को फिर से जिला अस्पताल ले जाया गया।

छह दिसंबर को नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत के सिलसिले में थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दोनों भाइयों को दिल्ली से गोवा लाया गया था। उत्तरी गोवा के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें मापुसा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दोबारा चिकित्सा जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया जिसके बाद दोनों को फिर से जिला अस्पताल ले जाया गया।

दो बार हुई मेडिकल जांच

गोवा पुलिस की एक टीम लूथरा बंधुओं के साथ पूर्वाह्न 10 बजकर 45 मिनट पर उत्तरी गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। दोनों को पहले चिकित्सा जांच के लिए सियोलिम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल ले जाया गया। एक घंटे से अधिक समय तक चली लूथरा बंधुओं की स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को वहां से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित अंजुना थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।

अरपोरा गांव स्थित नाइट क्लब में लगी आग के बाद अंजुना पुलिस ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था। थाइलैंड से प्रत्यर्पित करके लाए जाने के बाद मंगलवार को दिल्ली पहुंचते ही लूथरा बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां की एक अदालत ने गोवा पुलिस को उनकी दो दिन की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दी।

लूथरा बंधू नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद थाइलैंड के फुकेट भाग गए थे जिसके बाद अधिकारियों ने इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article