देश

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाई थाईलैंड से लाए गए भारत, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार- Video

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाए गए हैं, दोनों को दिल्ली में एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Image

गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाई थाईलैंड से लाए गए भारत

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाए गए हैं, दोनों को दिल्ली में एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 6 दिसंबर को गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे।

वह बैंकॉक से दिल्ली लाए गए, दोनों गोवा के नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों के अंदर थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे।

दोनों नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के को-ओनर

गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा नॉर्थ गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के को-ओनर हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद वे फुकेट भाग गए थे। उन्हें तब हिरासत में लिया गया जब वे एक इंडियन फूड जॉइंट से खाना लेने बाहर निकले थे।

दिल्ली से गोवा ले जाएगी पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमें एयरपोर्ट पर मौजूद रहीं। उनके आने के बाद, दोनों भाइयों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद गोवा पुलिस उनसे आगे की पूछताछ के लिए उन्हें गोवा ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगेगी।

थाईलैंड के लिए अपनी फ्लाइट टिकट बुक की थी

बता दें कि बैंकॉक में दूतावास के अधिकारियों सहित भारतीय एजेंसियां, लूथरा भाइयों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए थाई अधिकारियों के संपर्क में रहे। लूथरा भाइयों ने घटना के कुछ ही घंटे बाद 7 दिसंबर को सुबह 1:17 बजे थाईलैंड के लिए अपनी फ्लाइट टिकट बुक की थी, जबकि गोवा पुलिस और फायर सर्विस वाले आग को बुझा रहे थे और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

जैसे ही उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ, दोनों ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। भाइयों ने चार हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत मांगी ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाए। हालांकि, बुधवार को उन्हें दिल्ली की एक अदालत से अंतरिम राहत नहीं मिली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article