देश

Goa Night Club Fire Accident: थाईलैंड से दिल्ली फिर गोवा... कैसे होगा लूथरा ब्रदर्स का प्रत्यर्पण? जान लीजिए पूरी प्रक्रिया

Goa Night Club Fire Accident: लूथरा ब्रदर्स (सौरव लूथरा और गौरव लूथरा) को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों का वीजा कैंसिल करने के बाद अब थाईलैंड पुलिस औपचारिक प्रत्यर्पण की अगली कार्रवाई में जुट गई है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद सोमवार या मंगलवार तक दोनों को ‘इमरजेंसी सर्टिफिकेट’ जारी किए जाने की उम्मीद है।

Image

लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से दिल्ली लाया जाएगा।(फोटो सोर्स: Saurabh Luthra Instagram)

Photo : Twitter

Goa Night Club Fire Accident: गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स (सौरव लूथरा और गौरव लूथरा) को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों का वीजा कैंसिल करने के बाद अब थाईलैंड पुलिस औपचारिक प्रत्यर्पण की अगली कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, वीजा रद्द होने के बाद थाईलैंड पुलिस दोनों भाइयों को फुकेट से बैंकॉक ले जाएगी। वहां उन्हें थाई इमीग्रेशन के डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, जहां प्रत्यर्पण से पहले जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होंगी।

कानूनी औपचारिकताओं के बाद सोमवार या मंगलवार तक दोनों को ‘इमरजेंसी सर्टिफिकेट’ जारी किए जाने की उम्मीद है। पासपोर्ट निलंबित होने के चलते इसी दस्तावेज के आधार पर उन्हें भारत की एकतरफा यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

बैंकॉक से दिल्ली फिर गोवा ले जाया जाएगा

सर्टिफिकेट जारी होने के बाद उनकी भारत वापसी की टिकटें बुक की जाएंगी। योजना के तहत दोनों को भारतीय अधिकारियों की निगरानी में बैंकॉक से दिल्ली और फिर दिल्ली से गोवा लाए जाने पर विचार किया जा रहा है। भारत पहुंचते ही दोनों की औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद 24 घंटे के भीतर उन्हें गोवा की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी हिरासत की मांग करेगी। दस्तावेज और उड़ान व्यवस्था पूरी होते ही लूथरा बंधुओं को मंगलवार या बुधवार तक गोवा लाया जा सकता है।

नाइटक्लब में 25 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि नाइटक्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की जान जा चली गई, जबकि कई लोग जख्मी हुए। घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाईलैंड फरार हो गए थे दोनों भाई

अग्रनिकांड के बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा दोनों भाई हैं। मुंबई में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों भाई 7 दिसंबर की सुबह 5.30 बजे, यानी घटना के तुरंत बाद, 6E 1073 फ्लाइट से फुकेत, थाईलैंड भाग गए।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article