देश

Goa Nightclub Fire Case: दो दिन की ट्राजिंट रिमांड पर भेजे गए लूथरा भाई; अब गोवा ले जाकर होगी पूछताछ

6 दिसंबर को गोवा के बर्च बाय लेन नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाइयों को दो दिन की ट्राजिंट रिमांड में भेजा गया है। दोनों अग्निकांड के शिकार हुए क्लब के सह मालिक हैं। थाईलैंड से प्रत्यर्पण के बाद दोनों की मेडिकल जांच भी कराई गई थी।

Luthra brothers

गोवा नाइट क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा (फाइल फोटो: canva)

थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया। यहां सुनवाई के बाद अदालत ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला ने दोनों को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेजने की अनुमति दे दी। अब गोवा पुलिस दोनों को दिल्ली से गोवा ले जाएगी। जहां उनसे पूछताछ होगी।

गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। हालांकि अदालत ने दो दिन के लिए अमुमति दी।जांच अधिकारी ने अदालत को सूचित किया कि उन्हें जल्द से जल्द विमान द्वारा गोवा ले जाया जाएगा।

थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए गए दोनों

इससे पहले, दोनों को आज थाईलैंड से प्रत्यर्पित किया गया था। जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और मेडिकल कराया गया। इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को दो अलग-अलग पुलिस वाहनों में अदालत ले जाया गया।

गौरतलब है कि छह दिसंबर को गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’नाइटक्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। जांचकर्ताओं का आरोप है कि नाइटक्लब द्वारा अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह घटना और भी गंभीर हो गई।

घटना के कुछ घंटे बाद ही भाग गए थे दोनों

गौरव और सौरभ अपने नाइटक्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद ही सात दिसंबर को तड़के फुकेट भाग गए थे।इसके चलते दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ‘ब्लू कॉर्नर’नोटिस जारी किया गया और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए।

गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा नॉर्थ गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के को-ओनर हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद वे फुकेट भाग गए थे और पातोंग में रह रहे थे। उन्हें तब हिरासत में लिया गया जब वे एक इंडियन फूड जॉइंट से खाना लेने बाहर निकले थे।

भारत सरकार के अनुरोध के बाद 11 दिसंबर को थाईलैंड के अधिकारियों ने फुकेत में दोनों को हिरासत में ले लिया। बैंकॉक में दूतावास के अधिकारियों सहित भारतीय एजेंसियां, लूथरा भाइयों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए थाई अधिकारियों के संपर्क में रहे।

लूथरा भाइयों ने 7 दिसंबर को सुबह 1:17 बजे थाईलैंड के लिए अपनी फ्लाइट टिकट बुक की थी, जबकि गोवा पुलिस और फायर सर्विस वाले आग को बुझा रहे थे और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ने 7 दिसंबर को सुबह 1:17 बजे MMT प्लेटफॉर्म पर थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिव शुक्ला
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article