देश

लॉरेंस बिश्नोई का कभी खास रहा गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन स्पेन में गिरफ्तार, चंडीगढ़ मर्डर केस से जुड़े हैं तार

चंडीगढ़ के चर्चित केमिस्ट मर्डर केस के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन को स्पेन के मैड्रिड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस और AGTF की सूचना पर स्पेनिश एजेंसियों ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

Image

केमिस्ट हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी ढिल्लन मैड्रिड में दबोचा गया (फाइल)

Photo : Times Now Digital

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध और भारत के गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए स्पेन की सुरक्षा एजेंसियों ने खतरनाक गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लन को मैड्रिड शहर से हिरासत में ले लिया है।

जानकी दास हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

चंडीगढ़ के बहुचर्चित 'जानकी दास हत्याकांड' का है मुख्य आरोपीगैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन हाल ही में चंडीगढ़ में हुई एक सनसनीखेज वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड है। बीते 13 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित 'श्री कुमार मेडिकल हॉल' के सामने उसके शूटरों ने कैशियर जानकी दास की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि गोल्डी ढिल्लन ने ही जम्मू से 6 शूटरों के एक मॉड्यूल को पंजाब और चंडीगढ़ में टारगेट किलिंग और फिरौती के लिए भेजा था। इस हत्याकांड के बाद से ही पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस लगातार उसकी लोकेशन को विदेशों में ट्रैक कर रही थी।

लॉरेंस बिश्नोई से दोस्ती... और फिर बन गया जानी दुश्मन

क्राइम रिकॉर्ड्स के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लन पहले कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के लिए एक गुर्गे की तरह काम करता था, जिसका काम पंजाब में रंगदारी और हथियारों के लिए लड़के अरेंज करना था। लेकिन हालिया खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पूरी तरह एंटी हो चुका था।

भारत से साल 2022 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश भागने के बाद गोल्डी ढिल्लन ने विदेशों में अपना बड़ा नेटवर्क बना लिया था। कनाडा के ब्राम्पटन और सरे जैसे इलाकों में हुई कई हाई-प्रोफाइल फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं के पीछे गोल्डी ढिल्लन का हाथ माना जाता रहा है, जिसकी जिम्मेदारी उसने सोशल मीडिया पर भी ली थी। वह स्पेन में बैठकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में टारगेट किलिंग और फिरौती के मॉड्यूल्स ऑपरेट कर रहा था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article