देश

भगोड़े ललित मोदी का भाई समीर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, रेप केस में हुई कार्रवाई

Rape Case: भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रेप से जुड़े एक मामले में समीर मोदी की गिरफ्तारी हुई है। समीर की गिरफ्तारी दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त हुई जब वह कहीं बाहर जाने की फिराक में था।

Image

भगोड़े ललित मोदी का भाई समीर मोदी गिरफ्तार (फाइल फोटो: modicare website)

Rape Case: भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रेप से जुड़े एक मामले में समीर मोदी की गिरफ्तारी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, समीर मोदी को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने रेप से जुड़े एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया। समीर की गिरफ्तारी दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त हुई जब वह कहीं बाहर जाने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने समीर मोदी को कोर्ट में पेश किया है।

समीर के खिलाफ 10 सितंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि समीर के खिलाफ 2019 में एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article