देश

Republic Day 2024 Chief Guest: फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान, स्वीकार किया न्योता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 22, 2023, 05:41 PM IST

Republic Day 2024 Chief Guest: भारत ने 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। इस न्योते को फ्रांस के राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

Image

फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान

Photo : AP

Republic Day 2024 Chief Guest: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस 2024 के चीफ गेस्ट होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति भवन के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। यह छठी बार है जब कोई फ्रांसीसी नेता राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

भारत के न्योते को किया स्वीकार

भारत ने 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। इस न्योते को फ्रांस के राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में पुष्टि की- "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आएंगे।"

पहले जो चीफ गेस्ट बनें

मैक्रॉन से पहले, पूर्व फ्रांसीसी प्रधान मंत्री जैक्स शिराक 1976 और 1998 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे, और पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग, निकोलस सरकोजी और फ्रेंकोइस ओलांद क्रमशः 1980, 2008 और 2016 में मुख्य अतिथि थे।

पीएम मोदी गए थे फ्रांस

इससे पहले जुलाई में पीएम मोदी बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए फ्रांस गए थे। राष्ट्रपति मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article