देश

TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां ED दफ्तर पहुंचीं, अभिनेता यश दासगुप्ता मीडिया से बचाते नजर आए

Nusrat Jahan Video: ED के दफ्तर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद नुसरत जहां पहुंचीं। राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में जहां सॉल्ट लेक स्थित CGO कॉम्प्लेक्स में ED के ऑफिस में पेश हुईं।

Image

TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां ED दफ्तर पहुंचीं, अभिनेता यश दासगुप्ता मीडिया से बचाते नजर आए

Nusrat Jahan ED News: कोलकाता स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद नुसरत जहां पहुंचीं हैं। राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में जहां सॉल्ट लेक स्थित CGO कॉम्प्लेक्स में ED के ऑफिस में पेश हुईं। उनके साथ एक्टर यश दासगुप्ता भी थे, जो उन्हें मीडिया व वहां मौजूद लोगों से प्रोटेक्ट करते नजर आए।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2020 के कथित राशन तस्करी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद को समन भेजा था। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, ED ने जहां को इस मामले में पूछताछ के लिए 22 अप्रैल को अपने कोलकाता जोनल कार्यालय में पेश होने को कहा था।

क्या है मामला?

ये समन ED की उस जांच से जुड़े हैं, जो 23 अक्टूबर, 2020 को बसीरहाट पुलिस स्टेशन में दर्ज पश्चिम बंगाल पुलिस की FIR के आधार पर शुरू की गई थी। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह शिकायत घोझाडांगा लैंड कस्टम्स स्टेशन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ कस्टम्स ने दर्ज कराई थी।

यह मामला जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत आपूर्ति किए गए गेहूं के कथित तौर पर गलत इस्तेमाल से जुड़ा है, जो असल में कल्याणकारी योजनाओं के लिए था। जांचकर्ताओं ने इससे पहले, कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बसीरहाट सीमा के पास कई ट्रकों को इस संदेह पर जब्त किया था कि वितरण के लिए निर्धारित गेहूं और चावल की बांग्लादेश में तस्करी की जा रही थी। उस समय जहां बसीरहाट से सांसद थीं।

वित्तीय संबंधों की जांच जारी

एजेंसी उन वित्तीय लेन-देनों की जांच कर रही है जिनमें ऐसे व्यक्ति और संस्थाएं शामिल हैं, जिनका कथित तौर पर तस्करी नेटवर्क से संबंध है। जहां को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, क्योंकि जांच के दौरान उनका नाम सामने आया था। ED ने अब तक पूर्व सांसद पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article