देश

CID के सामने फिर पेश हुए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, जानें क्या है पूरा मामला

Abhishek Banerjee Forged Signature Case: पश्चिम बंगाल में विधानसभा के पदों पर नियुक्तियों को लेकर हुए 'फर्जी हस्ताक्षर' विवाद में सीआईडी (CID) की टीम टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी और नेता कुणाल घोष से पूछताछ कर रही है।

Image

सीआईडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी

Photo : ANI

Abhishek Banerjee Forged Signature Case: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय 'फर्जी हस्ताक्षर' का एक बड़ा मामला गरमाया हुआ है। इस मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) और पार्टी नेता कुणाल घोष से सीआईडी (CID) की विशेष जांच टीम (SIT) पूछताछ कर रही है। रविवार को अभिषेक बनर्जी को दोपहर के समय और कुणाल घोष (Kunal Ghosh) को दोपहर बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया। इससे पहले भी अभिषेक बनर्जी से सीआईडी मुख्यालय में करीब साढ़े पांच घंटे तक लंबी पूछताछ की जा चुकी है।

कहां फंसा पेंच?

20 मई को अभिषेक बनर्जी ने जो अटेंडेंस शीट सौंपी, उसमें दावा किया गया कि 6 मई की बैठक में 70 विधायक मौजूद थे। विवाद तब शुरू हुआ जब 27 मई को टीएमसी के ही दो विधायकों ने स्पीकर से शिकायत कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 मई को ऐसी किसी नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास ही नहीं हुआ था और उन्होंने 19 मई को केवल अटेंडेंस बुक पर दस्तखत किए थे।

शिकायत में कहा गया कि यह प्रस्ताव फर्जी तरीके से तैयार किया गया है और इसमें करीब 14 विधायकों के हस्ताक्षर 'ब्लॉक लेटर्स' (बड़े अक्षरों) में हैं, जो संदिग्ध हैं। सीआईडी इस मामले में अब तक 13 विधायकों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ टीएमसी ने बगावती रुख अपनाने वाले अपने दो विधायकों, संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल सीआईडी इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि इन हस्ताक्षरों के पीछे असली कहानी क्या है।

क्या है यह पूरा विवाद?

यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी के कुछ महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों से जुड़ा है। दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को एक दस्तावेज सौंपा गया था, जिसमें सोवनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष (LoP), असीमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय को उप-नेता प्रतिपक्ष, और फिरहाद हकीम को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) बनाने का प्रस्ताव था।

अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को जानकारी दी थी कि पार्टी ने यह फैसला 6 मई को हुई ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस विधायी दल की बैठक में लिया था। इसके बाद विधानसभा के प्रधान सचिव ने अभिषेक बनर्जी से इस बैठक का ब्यौरा (मिनट्स) और प्रस्ताव की कॉपी मांगी, जिसमें बैठक में मौजूद विधायकों के हस्ताक्षर हों।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जम्मू के रक्षा ठिकानों के पास चीन निर्मित पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन मार गिराया, सेना का त्वरित एक्शन

जम्मू के रक्षा ठिकानों के पास चीन निर्मित पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन मार गिराया, सेना का त्वरित एक्शन

'पत्थरों के फिंगरप्रिंट आधार से मिलाए जाएंगे', फडणवीस के मंत्री के दावे पर संजय राउत का तंज, बोले- इन्हें नोबेल पुरस्कार दे दीजिए

'पत्थरों के फिंगरप्रिंट आधार से मिलाए जाएंगे', फडणवीस के मंत्री के दावे पर संजय राउत का तंज, बोले- इन्हें नोबेल पुरस्कार दे दीजिए

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले