देश

'सलमान खान को मारने का था पहले प्लान...' बाबा सिद्दीकी हत्या कांड के आरोपियों बड़ा खुलासा

Salman Khan Black Buck Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ महीने पहले ही NCP नेता और सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। अब बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि उनसे पहले सलमान खान को मारने की प्लानिंग थी।

Image

सलमान खान को पहले मारना चाहते थे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी

Photo : ANI

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर्स ने बताया कि उनका असली निशाना बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान थे, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण उन्होंने अपना लक्ष्य बदल दिया।

सलमान खान पर हमले में असफल होने के बाद बदला प्लान

जांच में यह भी सामने आया है कि सलमान खान पर हमला करने में असफल होने के बाद आरोपियों ने अपना पूरा ध्यान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी पर केंद्रित कर दिया।

सलमान खान के घर की रेकी की गई थी

क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी। उन्होंने देखा कि सलमान खान के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके अलावा, यह भी सामने आया कि सलमान खान केवल बुलेटप्रूफ कार में ही अपनी बिल्डिंग से बाहर निकलते हैं, जिससे उन तक पहुंचना असंभव था। इसके बाद, आरोपियों ने अपना ध्यान पूरी तरह से सलमान खान से हटाकर बाबा सिद्दीकी पर केंद्रित कर दिया।

26 आरोपी गिरफ्तार, MCOCA की धाराएं लगाई गईं

क्राइम ब्रांच ने अब तक इस हत्याकांड में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के प्रावधान भी लगाए गए हैं। जांच अभी जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article