देश

वंदे भारत ट्रेन में बड़ा हादसा होने से बचा, भोपाल से दिल्ली आ रही ट्रेन के कोच में आग लगी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 12:45 PM IST

Fire in Vande Bharat Express: इस हादसे पर भारतीय रेल ने अपने एक बयान में कहा कि ट्रेन जब कुरवाई केठोरा स्टेशन के पास पहुंची तो बैटरी बॉक्स से एक कोच में आग लग गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई।

Fire in Vande Bharat Express: भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। यह ट्रेन जब मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन के पास पहुंची तो इसके एक कोच में आग लग गई। घटना की जानकारी होते ही पायलट ने ट्रेन रोक दी। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला गया। आग लगने की यह घटना सुबह छह बजे के करीब हुई। जानकारी के मुताबिक यह आगे ट्रेन की सी-14 बोगी में लगी। बताया गया कि यह आग बैटरी से लगी।

दमकल विभाग ने आग बुझाई

इस हादसे पर भारतीय रेल ने अपने एक बयान में कहा कि ट्रेन जब कुरवाई केठोरा स्टेशन के पास पहुंची तो बैटरी बॉक्स से एक कोच में आग लग गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई।

जांच पूरी होने के बाद ट्रेन होगी रवाना

ट्रेन में सफर कर यात्रियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस ट्रेन में एमपी के कुछ सीनियर आईएएस अधिकारी भी सफर कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पानी लेकर दौड़े। इसके बाद दमकल की टीम पहुंची। रेलवे के तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ट्रेन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को निजामुद्दीन के लिए रवाना किया जाएगा।

रानी कमलापति स्टेशन से रवाना हुई थी

गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई।

बैटरी बॉक्स में आई दिक्कत

रेल मंत्रालय ने कहा है कि बैटरी बॉक्स में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसके चलते धुंआ उठा था । बैटरी बॉक्स को निकाल कर ट्रेन को चला दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article