देश

Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो में फाइटर जेट तेजस क्रैश; हादसे में पायलट की मौत

Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारतीय लड़ाकू विमान HAL तेजस डेमो फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे स्थानीय समय पर हुई, जब विमान दर्शकों के सामने उड़ान का प्रदर्शन कर रहा था।

Image

दुबई एयर शो में फाइटर जेट क्रैश।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारतीय लड़ाकू विमान HAL तेजस डेमो फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे (स्थानीय समय) पर हुई, जब विमान दर्शकों के सामने उड़ान का प्रदर्शन कर रहा था।

भारतीय वायु सेना ने भी तेज फाइटर जेट क्रैश होने की पुष्टि की है। वहीं, हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दे दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार में उड़ान भर रहे विमान के अचानक नीचे आने के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में घना काला धुआं उठता देखा गया। हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में दर्शक, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन देख रहे थे।

एयर शो के दौरान विमान हवा में शानादर मोड़ ले रहा था, तभी अचानक उसने अपना नियंत्रण खो दिया। कुछ ही सेकंड में तेजस नीचे झुकते हुए जमीन से टकरा गया। जमीन से टकराते हए विमान में जोरदार धमाका हुआ। वीडियो में अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है।

पायलट की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल पाया या नहीं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और दमकल दल तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को खाली कराया गया।

एयर शो प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसा ऐसे समय में हुआ है जब दुनियाभर से आए प्रतिभागी और दर्शक इस प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट में मौजूद थे। जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है।

दुबई एयर शो पर रहती है दुनिया की नजरें

दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े और तकनीकी रूप से प्रभावशाली एविएशन कार्यक्रमों में से एक माना जाता है, जहां सैन्य और नागरिक उड्डयन उद्योग अपनी नवीनतम क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं।

यह शो आमतौर पर दुबई के अल-मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में आयोजित होता है और हर बार वैश्विक रक्षा कंपनियों, विमानन विशेषज्ञों और एयरलाइंस को एक ही मंच पर जुटा देता है। यहां नए फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, ड्रोन तकनीक और एयरोस्पेस इनोवेशन का प्रदर्शन होता है, जिन्हें देखकर दुनिया भर के रक्षा विश्लेषक और उद्योग विशेषज्ञ अगले दशक की रणनीतियों का अनुमान लगाते हैं।

दुबई एयर शो की खासियत यही है कि यहां सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि लाइव फ्लाइंग डेमो भी होते हैं, जहां पूरी दुनिया की निगाहें आकाश में उड़ते उन्नत लड़ाकू विमानों पर टिकी रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह शो न सिर्फ टेक्नोलॉजी का मंच है, बल्कि अरब क्षेत्र की रक्षा और व्यापारिक प्राथमिकताओं का भी संकेतक माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article