देश

गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में फैशन शो पर भड़के लोग, बोले-रमजान के पवित्र महीने में फैलाई गई 'अश्लीलता', उमर ने कहा-एक्शन होगा

Gulmarg fashion show : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, ‘मेरा कार्यालय स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और मैंने अगले 24 घंटों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’सामाजिक कार्यकर्ता राजा मुजफ्फर भट ने इस कार्यक्रम को कश्मीर के नैतिक और धार्मिक मूल्यों को नष्ट करने का प्रयास बताया।

Image

गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो पर लोग नाराज।

Gulmarg fashion show : रमजान के पवित्र महीने के दौरान गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में फैशन शो आयोजित करने पर हंगामा मच गया है। लोगों का आरोप है कि इस आयोजन से फूहड़ता और अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हरकत में आ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। सीएम का कहना है कि इस रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे पर कश्मीर के मीरवाइज उमर फारूक ने कहा है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुलमर्ग में अश्लील फैशन शो हुआ- उमर फारूक

मीरवाइज फारूक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक है! रमजान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अश्लील फैशन शो आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। सूफी संत संस्कृति और लोगों के गहरे धार्मिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली घाटी में इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है?’उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

'पर्यटन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी'

मीरवाइज ने कहा, ‘इसमें शामिल लोगों को तुरंत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर इस तरह की अश्लीलता कश्मीर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’मीरवाइज की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘लोगों में गुस्सा बिल्कुल समझ जा सकता है। मैंने जो तस्वीरें देखी हैं, उनमें स्थानीय संवेदनाओं के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा दिखाई देती है और वह भी (रमजान के) इस पवित्र महीने के दौरान।’

उमर ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, ‘मेरा कार्यालय स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और मैंने अगले 24 घंटों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’सामाजिक कार्यकर्ता राजा मुजफ्फर भट ने इस कार्यक्रम को कश्मीर के नैतिक और धार्मिक मूल्यों को नष्ट करने का प्रयास बताया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article