देश

तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति भी लिस्ट में शामिल

Telangana: कांग्रेस ने तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति के साथ-साथ अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाईक को भी उम्मीदवार बनाया है।

Image

कांग्रेस ने तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Telangana Legislative Council Elections: कांग्रेस ने तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति के साथ-साथ अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाईक को भी उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना में 20 मार्च को विधान परिषद चुनाव होने हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक बयान जारी किया।

विजयाशांति रह चुकी है टीआरएस की ओर से लोकसभा सदस्य

तेलंगाना विधान परिषद की पांच सीट के लिए चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के चार एमएलसी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का एक एमएलसी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। तेलुगु और अन्य भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली विजयाशांति पहले बीआरएस (तब टीआरएस) की ओर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने तेलंगाना राज्य के गठन के लिए एक अलग पार्टी बनाई थी, लेकिन बाद में बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के साथ भी काम किया। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कहा कि पार्टी ने विजयशांति को इसलिए चुना क्योंकि वह एक महिला और पिछड़े वर्ग को अवसर देना चाहती थी। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले अद्दांकी दयाकर कांग्रेस के मुखर नेता हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति से आने वाले शंकर नाईक कई वर्षों से कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें