देश

मशहूर पंजाबी सिंगर Yo Yo Honey Singh और Karan Aujla विवाद में घिरे

Punjabi Singer News: पंजाब महिला आयोग ने करण औजला के गाने ‘MF Gabru’ में महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा का मामला उठाया है

Image

मशहूर पंजाबी सिंगर Yo Yo Honey Singh (फाइल फोटो)

Punjabi Singer News: मशहूर पंजाबी सिंगर Yo Yo Honey Singh और Karan Aujla इस वक्त एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। दोनों के कुछ गानों में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अनुचित भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लग रहे हैं, जिस पर पंजाब महिला आयोग ने सख्त संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है और दोनों सिंगर्स को 11 अगस्त को महिला आयोग के सामने पेश होने का आदेश भी दिया है।

आयोग ने पंजाब के डीजीपी को इस मामले की सीनियर अधिकारियों से जांच कराने का निर्देश दिया है। इसी के साथ, Yo Yo Honey Singh के गाने 'मिलेनियम' को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसमें महिलाओं का अपमानजनक उल्लेख करने के आरोप लगे हैं।

उन्हें आयोग के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है

पंजाब राज्य महिला आयोग ने दोनों कलाकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए, उन्हें आयोग के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है। आयोग ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों गानों में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग किया गया है, जो समाज में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे गाने न सिर्फ महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ भी हैं।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने राज लाली गिल ने कहा 'गाने तो सभी ने सुने हैं, हनी सिंह का गाना पुराना है, कर्ण ओझला का गाना नया आया है। उन्होंने कहा कि हमारी आपत्ति आजकल के गानों में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है उसको लेकर है। पंजाबी भाषा में गए जाने वाले गानों में आजकल जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है वह गलत है। जब यह कलाकार मंच पर चढ़ते हैं तो अपनी माता के योगदान को हमेशा याद करते हैं।'

'लेकिन स्टेज पर गाते हुए मां को गाली भी देते हैं'

राज लाली गिल ने कहा 'लेकिन स्टेज पर गाते हुए मां को गाली भी देते हैं। इसका प्रभाव हमारे युवा पीढ़ी पर भी पड़ता है मैं जब पहली बार इनके गाने को सुना तो यकीन नहीं हुआ कि कोई इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है। बच्चे उनके गानों के इन शब्दों का मतलब पूछते हैं क्या मतलब बताएं?'

राज लाली गिल ने आगे कहा कि 'एंटरटेनमेंट नहीं है इस तरह के गाने समाज पर गहरी छाप छोड़ते हैं। हम पंजाब की धरती को इस तरह के गानों मैं इस्तेमाल नहीं होने देंगे। इस तरह के गानों पर आपत्ति उठाने का सिर्फ महिला आयोग ही नहीं सभी को अधिकार है। कोई भी इसका सो मोटो के सकता है। इस तरह की भाषा के इस्तेमाल के खिलाफ सभी को खड़ा होना चाहिए । हमने इनको नोटिस जारी कर 11 अगस्त को बुलाया है। हालांकि मुझे जानकारी है कि वह इस वक्त भारत में नहीं है। इसलिए हमने डीजीपी को भी लिखा है कि इनको पेश किया जाए। हम इस तरह की भाषा शैली के गानों में इस्तेमाल नहीं होने देंगे।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article