देश

हर जज पर डाला जाता है प्रेशर, फैसले भी प्रभावित करने के प्रयास से होता है सामना- बोले जस्टिस कौल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 06:33 PM IST

उनके मुताबिक, न्यायाधीशों के व्यवस्था को बदलने न देने संबंधी धारणा से एनजेएसी को रद्द किए जाने के बाद कॉलेजियम के कामकाज में बाधा पैदा हुई है। यह कहना ठीक नहीं होगा कि कॉलेजियम सुचारू रूप से काम करता है।

Image

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय किशन कौल। (फाइल)

Photo : BCCL

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा है कि हर जज को दबाव या फिर फैसलों को प्रभावित करने के प्रयास का सामना करना पड़ता है। ऐसी चीजों को शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाना चाहिए।

शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को कभी काम करने का मौका नहीं दिया गया। राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग बनाने के संसद के सर्वसम्मत फैसले को रद्द किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में नाराजगी दिखी।

उनके मुताबिक, न्यायाधीशों के व्यवस्था को बदलने न देने संबंधी धारणा से एनजेएसी को रद्द किए जाने के बाद कॉलेजियम के कामकाज में बाधा पैदा हुई है। यह कहना ठीक नहीं होगा कि कॉलेजियम सुचारू रूप से काम करता है।

बकौल जस्टिस कौल, "समलैंगिक विवाह का मुद्दा पूरी तरह से कानूनी नहीं बल्कि सामाजिक है। सरकार इसके लिए कानून ला सकती है।" वह आगे बोले- सेवानिवृत्ति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने का मुद्दा न्यायाधीशों पर छोड़ दिया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article