देश

कुपवाड़ा के हंदवाड़ा जंगल में मुठभेड़, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना, एक दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा शहर के जचलदारा जंगल क्षेत्रों में मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को ढेर कर दिया गया।

Image

कश्मीर के हंदवाडा़ में मुठभेड़

Encounter in Handwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद मुठबड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जचलदारा इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों की चौकियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और मौके से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान और उसके समूह का अभी पता नहीं चल पाया है।

सुरक्षा बलों को कम से कम 2 से 3 आतंकवादियों के होने की विश्वसनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया जो अंततः मुठभेड़ में बदल गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article