देश

Rajouri Encounter: कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर, मारे गए 2 आतंकी, 5 जवान शहीद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 23, 2023, 06:33 PM IST

Rajouri Encounter Update: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार को भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही, अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Image

राजौरी में रक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है

राजौरी में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादी को मार गिराया है, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है गौर हो कि बुधवार यानी 22 नवंबर को शुरू हुई ये मुठभेड़ 23 नवंबर यानी गुरूवार को भी जारी रही,इस मुठभेड़ में सेना के कुल 5 जवान शहीद हो गए हैं, कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल मजिद, एल/एनके संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर शहीद हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि धर्मसाल क्षेत्र के बाजीमाल इलाके में रात भर रुकने के बाद आज सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई।उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को शामिल करके रात भर इलाके की घेराबंदी की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी इलाके से भाग न पाएं, क्योंकि ये घने जंगल का क्षेत्र है।

सीमित सड़क संपर्क के कारण अभियान को अंजाम देने में कठिनाई

उन्होंने कहा कि रियासी-राजौरी-पुंछ का इलाका दुर्गम होने और सीमित सड़क संपर्क के कारण अभियान को अंजाम देने में कठिनाई हो रही है।

बुधवार को राजौरी जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हो गये थे और दो अन्य घायल हुए।

एक मेजर और एक अन्य जवान घायल हुए हैं

अधिकारियों ने कहा कि एक मेजर और एक अन्य जवान घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल ले भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

22 नवंबर को मुठभेड़ शुरू हुई

सेना की 'व्हाइट नाइट कोर' ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को राजौरी के गुलाबगढ़ जंगल के कालाकोट इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया इसमें कहा गया है कि 22 नवंबर को मुठभेड़ शुरू हुई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article