देश

J&K के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, 2-3 आतंकियों के छिपे होने के आसार

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान चलाया।

Image

सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ में चलाया तलाशी अभियान (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना के मुताबिक, आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे शुरू हुई, जो अभी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने के आसार है।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में कहा, ''किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के सतर्क सैनिकों ने 19 सितंबर, 2025 की रात लगभग 8 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया। गोलीबारी हुई। ऑपरेशन अभी जारी है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पिताजी संभाल लेंगे....केरल के मिनी कूपर दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत के बाद आरोपी किशोर का अजब कमेंट, भड़के लोग

पिताजी संभाल लेंगे....केरल के मिनी कूपर दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत के बाद आरोपी किशोर का अजब कमेंट, भड़के लोग

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

आज की ताजा खबर, 12 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच बारिश का अलर्ट...चुनाव आयोग के खिलाफ 'SC मार्च' से पहले राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, CJI ने राहुल गांधी से मिलने से किया इंकार