देश

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सलियों के छिपे होने की आशंका

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें, छत्तीसगढ़ में डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीएफ और अन्य सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

Image

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Photo : ANI

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। ऑपरेशन के बारे में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

बीजापुर से बरामद हुए थे चार नक्सलियों के शव

इससे पहले रविवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने वर्दीधारी नक्सलियों के चार शव बरामद किए। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी. सुंदरराज के अनुसार, राज्य भर में नक्सल विरोधी प्रयासों में कई सुरक्षा इकाइयां शामिल हैं। इनमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), बस्तर फाइटर्स, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और अन्य शामिल हैं।

सुंदरराज ने एक बयान में कहा कि डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीएफ और अन्य सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में, 26 जुलाई को बीजापुर जिले में बीजापुर डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों ने अवैध नक्सली संगठन के नेताओं के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए। डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article