देश

10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान; 5 मार्च तक नामांकन और 16 को वोटिंग

Rajya Sabha Election Date: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मतदान 16 मार्च को और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी।

Image

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान

Rajya Sabha Election Date: निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मतदान 16 मार्च को और वोटों की गिनती उसी दिन होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। तमिलनाडु की 6 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।गौर हो कि शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा, 5 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन भर पाएंगे वहीं 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद 16 मार्च को वोटिंग होगी वहीं इसी दिन यानी 16 मार्च की शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है।

बता दें कि यह चुनाव राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा कराए जाते हैं इसलिए विधायकों की संख्या और पार्टियों की ताकत बेहद अहम मानी जाती है।

राज्यसभा चुनाव चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार से है-

नोटिफिकेशन : 26 फरवरी

नामांकन की आखिरी तारीख: 5 मार्च

नामांकन की जांच: 6 मार्च

नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 मार्च

मतदान: 16 मार्च 2026 की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा

मतगणना 16 मार्च 2026

असम में तीन सीटों पर वोटिंग होगी, बिहार में 5 सीटें खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र की 7 सीटें खाली हो रही हैं तो ओडिशा में चार सीटों पर वोटिंग होगी वहीं तमिलनाडु की 6 सीटें खाली हो रही हैं साथ ही पश्चिम बंगाल से 5 सीटें खाली हो रही हैं।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article