देश

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत, बिजली गिरने से गई ज्यादातर की जान

राज्य आपदा प्रबंधन रिपोर्ट के अनुसार, रत्नागिरी में सबसे अधिक 88.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद रायगढ़ में 65.3 मिमी, सिंधुदुर्ग में 43.8 मिमी, ठाणे में 29.6 मिमी और यवतमाल में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Image

महाराष्ट्र में भारी बारिश

Photo : PTI

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर की मौत बिजली गिरने से हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने तटीय जिलों रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट और पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

NDRF और SDRF की टीमें तैनात

बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें तैनात की गई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन रिपोर्ट के अनुसार, रत्नागिरी में सबसे अधिक 88.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद रायगढ़ में 65.3 मिमी, सिंधुदुर्ग में 43.8 मिमी, ठाणे में 29.6 मिमी और यवतमाल में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तक 24 घंटे में यह बारिश हुई।

8 की मौत, 10 घायल

अधिकारियों के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में आठ लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई, सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजीनगर, नंदुरबार और अमरावती में ज़्यादातर मौतें बिजली गिरने से हुई हैं। आपदा प्रबंधन रिपोर्ट में कहा गया है कि कोंकण क्षेत्र की प्रमुख नदियों में रत्नागिरी जिले की जगबुडी नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है और अगर जल स्तर बढ़ता है तो इसके किनारे बसे खेड़, अलसुरे, चिंचघर और प्रभुवाड़ी गांव प्रभावित हो सकते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article