Sanjay Raut : मनीलॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना नेता संजय राउत को बुधवार को मुंबई की एक अदालत से जमानत मिल गई। राउत और उनके भाई प्रवीण राउत को स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था जहां से दोनों को राहत मिली। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत की जमानत पर रोक लगाने की मांग की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। जांच एजेंसी का कहना है कि जमानत पर स्टे न लगने की सूरत में वह बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। गत 21 अक्टूबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने अदालत में राउत की जमानत का विरोध किया था। जमानत मिलने के बाद संजय राउत के भाई संदीप राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह उनके लिए खुशी का दिन है। हमारे परिवार के लिए आज दिवाली है। हम अदालत में विश्वास करते हैं। वहीं, इस पूरे मामले में संजय राउत का आरोप है कि राजनीतिक बदले की भावना की वजह से उनके खिलाफ केस बनाया गया।
देश
मनीलॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत को राहत, जमानत के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएगी ED
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 9, 2022, 05:53 PM IST
