देश

अब क्या होगा आम आदमी पार्टी का? ED कर रही शराब घोटाले में AAP को आरोपी बनाने पर विचार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 16, 2023, 06:16 PM IST

भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय आम आदमी पार्टी (AAP) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाने और धारा 70 लागू करने पर विचार कर रहा है।

Image

केजरीवाल की पार्टी AAP पर ED की टेढ़ी नजर

Photo : PTI

नेताओं के बाद अब आम आदमी पार्टी मुश्किल में घिरती दिख रही है। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जेल में हैं। मनीष सिसोदिया तो कई महीने से जेल में हैं और दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी भी हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने जो कहा है उससे केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा ईडी ने

ईडी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली शराब घोटाले में आरोप बनाने का विचार कर रही है। भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय आम आदमी पार्टी (AAP) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाने और धारा 70 लागू करने पर विचार कर रहा है। एएसजी एसवी राजू ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ से कहा- "हम आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने और धारा 70 लागू करने पर विचार कर रहे हैं ताकि परोक्ष दायित्व के संबंध में अतिरिक्त जांच की जा सके।"

कोर्ट ने क्या कहा

इस मामले में ईडी के साथ सीबीआई भी है। वो भी आप को आरोपी बनाने पर विचार कर रही है। कोर्ट ने एसवी राजू से मंगलवार को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि क्या सीबीआई और ईडी की जांच वाले मामलों में आप के खिलाफ अलग-अलग आरोप होंगे। राजू ने यह बयान तब दिया जब पीठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्हें आबकारी नीति के मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

आप पर क्या है आरोप

जांच एजेंसियों ने अक्सर कहा है कि आप उन हितधारकों से प्राप्त रिश्वत की लाभार्थी थी, जिन्हें बदले में शराब लाइसेंस प्राप्त हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि आप ने इस धन का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article