दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उनकी हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया। मतलब संजय सिंह अभी और ईडी की हिरासत में रहेंगे। विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश दिया।
सिर्फ गवाह नहीं, ED के पास सबूत भी! जानिए, शराब घोटाले की जांच करते हुए ED संजय सिंह तक कैसे पहुंची 'न्यूज़ की पाठशाला' में देखिए, वो 'डील' जो संजय सिंह को फंसा देगी!
क्या है वो 'डील' जो संजय सिंह की मुश्किल बढ़ा देगी? 'पाठशाला' में जानिए, MoU की कॉपी में क्या लिखा है! संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा का क्या है कनेक्शन? कोर्ट में ED ने जो बताया.. जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!
संजय सिंह के करीबी को अमित अरोड़ा की कंपनी में पार्टनर क्यों बनाया जा रहा था? ED ने कोर्ट में दिया इस सवाल का जवाब, ED को मिले संजय सिंह के खिलाफ घूस मांगने के सबूत? जानिए, CDR की जांच कर एजेंसी को क्या मिल गया...
गौर हो कि दिल्ली शराब घोटाले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी है। पांच दिन की ईडी हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें आज अदालत में पेश किया गया था। जहां ईडी ने संजय सिंह की हिरासत की अवधि पांच दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 3 दिन के लिए हिरासत की अवधि बढ़ा दी। अब संजय सिंह 13 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे।
ईडी ने इस आधार पर आगे की हिरासत की मांग की थी कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके करीबी सर्वेश मिश्रा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। एजेंसी ने यह भी कहा कि एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि शराब लाइसेंस को मंजूरी देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।
