देश

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ कार्रवाई कर लौट रही ED टीम पर हमला, घर से मिला था कैश

Chhattisgarh Attack on ED Team: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद निकल रही ईडी टीम पर हमला कर दिया गया, टीम की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए।

Image

छत्तीसगढ़ में ईडी टीम पर हमला कर दिया गया

Chhattisgarh Attack on ED Team: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद निकल रही ईडी टीम पर हमला कर दिया गया, टीम की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए इस घटना में कार का कांच टूट गया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह हमला तब हुआ जब ईडी के अधिकारी राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर रेड करने के बाद वहां से बाहर निकल रहे थे।

उसी वक्त घर के बाहर समर्थकों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने टीम पर हमला किया और टीम की गाड़ी पर पत्थर फेंके जिसमें कार का कांच टूट गया, समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी कार पर ईंट-पत्थरों से हमला किया।

छापेमारी के दौरान उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करते नजर आए थे

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करते नजर आए थे, जब टीम कार्रवाई के बाद बाहर निकलने लगी तो लोगों ने उनपर हमला कर दिया जिससे वहां हड़कंप मच गया। ईडी ने राजेंद्र साहू और मुकेश चंद्राकर के घर पर भी छापेमारी की बताया जाता है कि वे भूपेश बघेल के करीबी हैं। वहीं इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को समन जारी किया है, कल मंगलवार यानी 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।

बता दें कि ईडी की टीम 10 मार्च यानी सोमवार की सुबह से भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर शराब घोटाले से संबंधित मामले में छापेमारी कर रही थी, इसमें काफी मात्रा में कैश बरामद होने की बात सामने आ रही है। गौर हो कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के यहां ईडी का छापा पड़ा, सोमवार सुबह-सुबह ईडी की टीम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर पहुंची और रेड शुरू कर दी। चैतन्य बघेल के अलावा और कई लोगों के ठिकनों पर ईडी ने छापा मारा, जिनसे कांग्रेस नेता के संबंध है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article