देश

अब बिहार में मिला नोटों का पहाड़, टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय के ठिकानों पर ईडी की रेड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 06:47 AM IST

ED Raid in Bihar: बिहार में टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम की ओर से छापेमारी की गई।

Image

बिहार में टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

ED Raid in Connection With Topper Scam Bihar: ईडी पटना ने बिहार में टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय (Bacha Rai) के खिलाफ केस दर्ज कराया, जिसके बाद ईडी की टीम ने बच्चा राय के भगवानपुर स्थित आवास और टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज सहित तीन ठिकानों पर धावा बोला (ED Raid) था, वहां मिले कैश को गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीनें लगाई गईं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि उसके ठिकानें पर घंटो चली छापामारी में तीन करोड़ कैश जब्त किए जाने की खबर है, वहीं ईडी की ओर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है।

अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई

बच्चा राय के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पहले ठिकाना भगवानपुर के किरतपुर स्थित बच्चा राय का आवास और उसके पास ही मौजूद बच्चा राय का एक कॉलेज के साथ ही एक अन्य मकान शामिल था।

गौर हो ये दिलचस्प मामला सामने आया जब ईडी के द्वारा टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय की जब्त जमीन पर ही आरोपी ने फिर से कब्जा करके निर्माण शुरू कर दिया था, यानी जांच एजेंसी के द्वारा साल 2018 में अटैच की गई संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया और उस पर निर्माण कार्य शुरू किया गया जिसके बाद अब ईडी की ये कार्रवाई सामने आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article