देश

पंजाब पुलिस के पूर्व DIG भुल्लर और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ मामले में ED की छापेमारी, रिश्वत लेने के लगे थे आरोप

Former Punjab Police Dig Harcharan Singh Bhullar: अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों (वह मालिक जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति है) से जुड़े लगभग 11 परिसरों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच में शामिल किया जा रहा है।

Image

पंजाब पुलिस के पूर्व DIG भुल्लर और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ मामले में ED की छापेमारी, रिश्वत लेने के लगे थे आरोप

Harcharan Singh Bhullar: प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को पंजाब में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान राज्य पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत चलाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों (वह मालिक जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति है) से जुड़े लगभग 11 परिसरों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच में शामिल किया जा रहा है।

क्या है मामला?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भुल्लर के खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन पर एक आपराधिक मामले के निपटारे के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का आरोप है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कथित अपराध से प्राप्त धनराशि का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और धन शोधन से संबंधित सबूत जुटाना है।

भुल्लर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर रोपड़ में तैनात थे, जब उनको सीबीआई ने अक्टूबर 2025 में गिरफ्तार किया था। एक कबाड़ व्यापारी ने आरोप लगाया था कि एक मामले को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से उससे रिश्वत की मांग की गई थी।

ED के कोलकाता में छापे

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने रविवार को फरार अपराधी ’सोना पप्पू’ से जुड़े कथित जमीन कब्जाने और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में कोलकाता के कई स्थानों पर छापे मारे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आनंदपुर और अलीपुर क्षेत्रों में दो कारोबारियों के आवासों पर छापे मारे। ईडी अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, ’’ये छापे वित्तीय अनियमितताओं और फरार आरोपी सोना पप्पू से संभावित संबंधों की जारी जांच का हिस्सा हैं।"

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article