देश

'5 करोड़ नकद, 8.8 करोड़ के जेवरात और 35 करोड़...', दिल्ली में ED का बड़ा एक्शन; पैसे गिनते रह गए अधिकारी

ED Raid: दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में छापेमारी के बाद ईडी की कार्रवाई और तेज हो गई है। यहां से पहले ही 5.12 करोड़ रुपये नकद, 8.8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के गहने और करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं।

Image

दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई

Photo : Times Now Digital

ED Raid: दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में 30 दिसंबर को छापेमारी शुरू की, जो अभी जारी है और अधिकारी नकदी गिनते-गिनते थक गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईडी ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। यहां से पहले ही 5.12 करोड़ रुपये नकद, 8.8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के गहने और करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स में सुनील गुप्ता के घर और फार्महाउस पर भी छापेमारी की है। यह सर्च 30 दिसंबर, 2025 को शुरू हुई थी और अब भी जारी है। ईडी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनील गुप्ता ने पहले अमन कुमार को कर्ज दिया था। अमन कुमार, इंदरजीत सिंह का करीबी और सहयोगी बताया जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि अमन कुमार ने ईडी की कार्रवाई के बाद अपराध की कमाई को ठिकाने लगाने की कोशिश में बड़ी रकम सुनील गुप्ता को ट्रांसफर की। वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स में हुई छापेमारी में अब तक ईडी ने 1.22 करोड़ रुपये नकद, करीब 8.50 करोड़ रुपये के गहने बरामद किए हैं। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article