देश

30 जुलाई को होगा बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव, गुजरात और मध्य प्रदेश की भी एक-एक सीट पर होगी वोटिंग

By Election 2026: पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। नामांकन की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी होगी। 13 जुलाई से नामांकन शुरू होगा।

Image

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तारीखों का ऐलान

By Election 2026: चुनाव आयोग ने देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की इन तीन सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग कराने का ऐलान किया है। इन तीन सीटों में बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, जहां से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार इस सीट पर प्रशांत किशोर की जनसुराज जोर लगाए हुए है।

कौन-कौन सी तीन सीटों पर उपचुनाव?

ये सीटें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा हैं।

क्र. सं.राज्यविधानसभा क्षेत्र सीट खाली होने का कारण
1बिहार (Bihar)182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (Bankipur AC)नितिन नबीन के इस्तीफे के कारण।
2मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)22-दतिया विधानसभा क्षेत्र (Datia AC)राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण।
3गुजरात (Gujarat)145-मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र (Manjalpur AC)योगेशभाई नारायणदास पटेल के निधन के कारण।

चुनावी कार्यक्रम

  • 6 जुलाई 2026 (सोमवार): चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी होगी और इसी दिन से नामांकन (परचा भरने) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • 13 जुलाई 2026 (सोमवार): उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन होगा।
  • 30 जुलाई 2026 (गुरुवार): तीनों सीटों पर सुबह से मतदान (वोटिंग) शुरू होगा।
  • 3 अगस्त 2026 (सोमवार): वोटों की गिनती (काउंटिंग) होगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

दतिया में उपचुनाव

पिछले चुनाव में दतिया से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भारती को आर्थिक अनियमितता से जुड़े एक मामले में अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया सीट खाली घोषित कर दी थी। कांग्रेस नेता ने इस फैसले को न्यायालय में चुनौती दी है। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article