देश

Delhi Earthquake: दिल्ली एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, झज्जर था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता

Delhi Earthquake: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे। इस बार भी भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था।

Image

दिल्ली में भूकंप (फोटो- Canva)

Delhi Earthquake: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके लगे हैं। दिल्ली में दो दिनों के अंदर यह दूसरा भूकंप का झटका है। मिला जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। वहीं भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर में था।

दिल्ली में कब लगे भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7.49 बजे महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इससे पहले गुरुवार की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। उसका भी केंद्र झज्जर ही था।

गुरुवार को भी दिल्ली में आया था भूकंप

इससे पहले दिल्ली में गुरुवार सुबह भी भूकंप के झटके लगे थे। हरियाणा में झज्जर के समीप गुरुवार सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र झज्जर से तीन किलोमीटर उत्तरपूर्व और दिल्ली से 51 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में था।

आते रहा है भूकंप

इससे पहले दिल्ली और पूरे एनसीआर में 17 फरवरी को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वे दहशत में आ गए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थी जिससे झटके ज्यादा तेज महसूस किए गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article