देश

Earthquake Today in India 8 April: भारत में आज कहां भूकंप आया, कहां हिली धरती? जानिए

Earthquake Today in India 8 April: भारत में आज कहां भूकंप आया? देश के किस राज्य में भूकंप के झटके लगे हैं? क्या दिल्ली में बारिश के साथ-साथ भूकंप भी आया है? जानिए

Image

आज कहां-कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 8 April: भारत में आज कहां भूकंप आया है? भारत में आज एक राज्य में भूकंप आया है। देश में असम में भूकंप के झटके लगे हैं। असम के कछार में रात तीन बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 2.4 थी। असम के अलावा और कहीं भूकंपीय घटना नहीं हुई है। दिल्ली में मौसम खराब है और बारिश की आशंका है।

भारत में 8 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 8 In India)

देश में आज कहां भूकंप आयाभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
असम2.403:06:29 AM35 KMकछार

दुनिया में 8 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 8 Tremors Worldwide)

दुनिया में आज कहां भूकंप आयाभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
म्यांमार3.606:45:05 AM12 KM21.646, 95.252
न्यू कैलेडोनिया5.105:41:28 AM10.0 km21.499°S 168.752°E
अफगानिस्तान4.505:35:48 AM130 KM36.168, 71.187
बांग्लादेश3.004:16:05 AM10 KM24.808, 92.157
बांग्लादेश2.904:09:22 AM10 KM25.035, 91.963
तजाकिस्तान4.003:04:15 AM10 KM38.842, 70.763
अफगानिस्तान3.901:34:42 AM120 KM36.481, 71.521

कहां है न्यू कैलेडोनिया, क्यों आता है यहां भूकंप?

New Caledonia दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय क्षेत्र है, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और न्यूजीलैंड के उत्तर में पड़ता है। यह फ्रांस का एक ओवरसीज टेरिटरी (विदेशी क्षेत्र) है और इसकी राजधानी Nouméa है। यह इलाका कई छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना है और भूकंपीय दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है।

न्यू कैलेडोनिया में बार-बार भूकंप आने की मुख्य वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों के सक्रिय जोन में आता है, जिसे Pacific Ring of Fire कहा जाता है। इस क्षेत्र में पृथ्वी की प्लेटें लगातार एक-दूसरे से टकराती, खिसकती और दबाव बनाती रहती हैं। जब यह दबाव अचानक रिलीज होता है, तो भूकंप आता है।

इसके अलावा, न्यू कैलेडोनिया के आसपास समुद्र के नीचे कई फॉल्ट लाइनें (दरारें) मौजूद हैं, जो भूकंप की तीव्रता और आवृत्ति को बढ़ा देती हैं। यही कारण है कि यहां समय-समय पर मध्यम से तेज तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जाते हैं। वैज्ञानिक इस क्षेत्र की लगातार निगरानी करते रहते हैं, क्योंकि समुद्र के नीचे आने वाले तेज भूकंप कभी-कभी सुनामी का खतरा भी पैदा कर सकते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article