देश

Earthquake Today in India, 7 May 2026: भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप? पाकिस्तान में 4.2 की तीव्रता से आया अर्थक्वेक

Earthquake Today in India, 7 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया है? भारत के अलावा सुबह-सुबह पाकिस्तान में भूकंप आया है। क्या दिल्ली में भी भूकंप आया है?

Image

आज कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India, 7 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज अरुणाचल प्रदेश और असम में भूकंप के झटके लगे हैं। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में कल रात भी 4.7 की तीव्रता से भूकंप आया था। भारत के साथ - साथ आज पाकिस्तान में भूकंप आया है, पाकिस्तान में आज तड़के सुबह 4 बजे के बाद भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। दिल्ली में कोई झटका रिकॉर्ड नहीं हुआ है।

भारत में 7 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 7 In India)

भारत में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
असम2.709:49:24 AM10 KMउदलगुड़ी
अरुणाचल प्रदेश3.609:11:30 AM10 KMदिबांग घाटी

दुनिया में 7 मई को कहां भूकंप आया? (May 7 Tremors Worldwide)

दुनिया में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
पापुआ न्यू गिनी5.106:53:05 AM142.3 KMपंगुना
पाकिस्तान4.204:38:38 AM186 KM36.572, 72.440
म्यांमार3.003:42:33 AM112km25.411, 95.273
अफगानिस्तान3.901:06:36 AM150 KM36.509, 71.044

पाकिस्तान में बार-बार भूकंप क्यों आता है?

पाकिस्तान में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह उसकी भौगोलिक स्थिति है। पाकिस्तान ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। खासतौर पर Indian Plate और Eurasian Plate के बीच लगातार दबाव बनता रहता है। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर खिसकती हैं, तो जमीन के अंदर भारी मात्रा में ऊर्जा जमा होती है। यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं। पाकिस्तान का बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और कश्मीर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील माने जाते हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं, जैसे Chaman Fault, जहां अक्सर भूगर्भीय हलचल होती रहती है। यह फॉल्ट अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से तक फैली हुई है और बड़े भूकंपों का कारण बनती है। हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण भी इसी प्लेट टकराव का परिणाम है। यही वजह है कि पूरे दक्षिण एशिया में भूकंपीय गतिविधियां लगातार बनी रहती हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस क्षेत्र में भविष्य में भी बड़े भूकंप आने की संभावना बनी रहेगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article